नैनीताल: छात्रा ने छात्रों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। मल्लीताल क्षेत्र के एक स्कूल की छात्रा ने अपने ही स्कूल के छात्रों पर पीछा करने और बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। बात परिजनों को पता चली तो दोनों पक्षों में विवाद हुआ और मारपीट हो गई। जिसके बाद मामला कोतवाली पहुंच गया।

गुरुवार की शाम मल्लीताल निवासी एक छात्रा ने अपने ही स्कूल के कुछ छात्रों पर छेड़छाड़ करने की बात अपने भाई को बताई। छात्रा के भाई ने छात्र को धमकाकर पीटा तो छात्र अपने बड़े भाई को बुला लाया। जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के बाद छात्रा अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंच गई।

जहां पुलिस ने दूसरे पक्ष को भी कोतवाली बुला लिया। दोनों पक्षों के बीच देर तक विवाद हुआ। पुलिस की ओर से कार्रवाई की बात की गई तो दोनों पक्ष शांत हो गए। एसएसआई पीएस मेहरा ने बताया कि मामले में छात्रा की ओर से कोई कार्रवाई न चाहने पर दोनों पक्षों को हिदायद देकर छोड़ दिया गया

संबंधित समाचार