खटीमा: यात्रियों ने चलती ट्रेन से एक को फेंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। टनकपुर की ओर जा रही ट्रेन में यात्रा कर रहे कुछ लोगों ने एक युवक को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया जिससे वह घायल होकर बेहोश हो गया। चकरपुर रेलवे स्टेशन के पास बेहोश पड़े युवक को देख लोगों ने सूचना पुलिस को दी। घायल को तत्काल नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
उपचार के बाद होश में आए युवक के स्वयं को रामशाला बीसलपुर निवासी नितिन श्रीवास्तव (20) बताया। यह भी बताया कि वह टनकपुर में मजदूरी करने जा रहा था और बीसलपुर से टनकपुर के लिए ट्रेन में बैठा था। इसी बीच ट्रेन में कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल, नगदी व सामान छीन लिया और उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया।
 
चिकित्सकों ने युवक का उपचार करने के बाद हालत सामान्य होने पर छुट्टी दे दी। सूचना मिलने पर युवक के जीजा महेश व बहन प्रीति अस्पताल पहुंचे। इससे पूर्व ही नितिन वहां से जा चुका था। इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार