भीषण गर्मी का कहर, आगरा-मथुरा में रेड अलर्ट जारी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

आगरा। इन दिनों भीषण गर्मी का सितम जारी है। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। वहीं आगरा मंडल के मौसम का मिजाज भी इन दिनों बेहद गर्म है। सुबह 8 बजे से निकला सूरज शाम 6 बजे भी इतना गर्म होता है कि लोग उमस और गर्मी से परेशान हो रहे हैं। वहीं 24 मई तक गर्मी से राहत के संकेत नहीं है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

बता दें मंडल के एक भी जिले का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से कम नहीं है। प्रदेश के टॉप थ्री गर्म शहरों में दो आगरा मंडल के हैं। मई के पहले सप्ताह से ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी थी। पिछले चार दिनों से गर्मी रोज रिकॉर्ड बना रही है। सोमवार को 47.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ मथुरा-वृंदावन प्रदेश में सबसे गर्म रहा। 46.6 डिग्री के साथ आगरा दूसरे और 46.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ झांसी प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा।

शहर का न्यूनतम तापमान भी 28.9 डिग्री से बढ़कर 30.4 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार 24 मई तक आगरा मंडल में गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। दिन में धूप निकलेगी और लू चलने से जनजीवन प्रभावित होने के आसार हैं।

ये भी पढे़ं- हरियाणा: नूंह में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस में आग लगने से नौ लोगों की जिंदा जलकर मौत, कई झुलसे

 

संबंधित समाचार