रुद्रपुर: डेंगू की रोकथाम के लिए 1346 आशाओं की लगायी ड्यूटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। बरसात के मौसम और उसके बाद डेंगू का खतरा बढ़ जाता है। इसको ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण के लिए हर ब्लॉक में 1346 आशा कार्यकत्रियों की ड्यूटी लगायी गयी है। सभी आशाएं अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को डेंगू के बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर रही हैं।

डेंगू मच्छर जनित रोग है और एडिस प्रजाति के मच्छर डेंगू वायरस से संक्रमण फैलाते हैं। बरसात के मौसम में और बरसात के बाद डेंगू का खतरा बढ़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी चिकित्सालयों में भी डेंगू के मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाये गये हैं। इसके अलावा 47 डेंगू हॉटस्पॉट चिन्हित किये गये हैं। साथ ही आशा कार्यकत्रियों की ड्यूटी हर ब्लॉक में लगायी गयी है। घर-घर जाकर डेंगू सोर्स रिडक्शन के लिए कार्य कर रही हैं।

इसके अलावा लोगों से घरों के आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था करें और कचरे का निस्तारण सही ढंग से करने के लिए जागरूक कर रही है। साथ ही घरों में कूलर, टैंक, ड्रम, बाल्टी आदि में अनावश्यक एवं लम्बे समय तक पानी जमा नहीं करने की अपील की जा रही है।

डेंगू मच्छर जनित रोग है इस पर प्रभावी नियंत्रण आवश्यक है। एडिस प्रजाति के मच्छर डेंगू वायरस से संक्रमण फैलाते हैं। जनपद के सभी चिकित्सालयों में डेंगू के मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाये गये हैं। 47 डेंगू हॉटस्पॉट चिन्हित किये गये हैं और 1346 आशाओं को घर-घर जाकर डेंगू सोर्स रिडक्शन के कार्य पर लगाया गया है।

-डॉ. राजेश आर्य, एसीएमओ, ऊधमसिंह नगर

संबंधित समाचार