काशीपुर: विवादित जमीन पर निर्माण रोकने पर मारपीट, सात लोगों पर मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। विवादित जमीन पर निर्माण कार्य रोकने पर सात लोगों ने जानलेवा हमला कर एक ही परिवार के पांच लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम कचनाल गुसाई निवासी अफसर अली ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में बताया कि उसने मौ. उमर से जमीन क्रय की थी। बीती 22 मई की रात्रि लगभग 9 बजे कचनाल गुसाई निवासी नूर आलम अपने साथ मौ. उमर, शबनम, यासीन, अंजुम सरफराज, सुहैल पुत्रगण यासीन उस जमीन की नींव भरने लगे।

जब उसने कहा कि इस जमीन का कोर्ट में केस चल रहा है। इसी बीच आरोपियों ने उसे, उसके पिता अकबर अली, मां हाजरा व भाई युसूफ अली व अशरफ अली पर लाठी डंडों व फावड़े से हमला कर दिया। जिसमें सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। कहा कि सभी का इलाज बाजपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है।

संबंधित समाचार