हल्द्वानी: ओशो आश्रम घूमने आए मध्य प्रदेश के पर्यटक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मध्यप्रदेश से ओशो आश्रम घूमने आए पर्यटक की घर जाते समय हार्ट अटैक आ गया। टैक्सी चालक उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घो​षित कर दिया। बुधवार को परिजन मध्यप्रदेश से हल्द्वानी पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश निवासी विनोद कुमार (60 वर्ष) पुत्र स्व. लोचन प्रसाद चार दिन पहले ओशो आश्रम घूमने आए थे। मंगलवार को वह टैक्सी से वापस हल्द्वानी आ रहे थे। इस दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।

चालक उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां उसकी मौत हो गई। उधर पुलिस ने बुजुर्ग के फोन से मोबाइल नंबर निकाला और परिजनों को सूचना दी। बुधवार को उनके परिजन हल्द्वानी पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

संबंधित समाचार