Jalaun Crime: पुलिस मुठभेड़ के आरोपियों ने उगली आधा दर्जन से ज्यादा चोरियां...चोरी का ये माल हुआ बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन में पुलिस मुठभेड़ के आरोपियों ने उगली आधा दर्जन से ज्यादा चोरियां

जालौन, अमृत विचार। जालौन रोड पर आईटीआई के पास चेकिंग के दौरान गत दिवस हुई पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में गिरफ्तार 5 आरोपियों ने आधा दर्जन से ज्यादा चोरी की वारदातें करना कबूल किया है। आरोपियों से तमंचे एवं कारतूस, खोखा, कार व चोरी किए गए रुपये, जेवर बरामद किए गए हैं। बता दें कि सर्विलांस व कोतवाली उरई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा डकैती, चोरी की घटना करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 शातिर आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में दो आरोपियों को गोली लगी है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी ने बताया कि एसओजी सर्विलांस व धाना कोतवाली उरई पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर जालौन रोड पर आईटीआई के पास चेकिंग शुरू की। इस दौरान कार सवार लोगों को रोकने का प्रयास किया गया तो कार सवार भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगे, जिसमें टीम बाल-बाल बची। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की।

इस पर दो आरोपियों को गोली लगने से घायल हुए तथा 3 अन्य गिराफ्तार कर लिए गए। इनके कब्जे से 4 अवैध तमंचा, जिंदा खोखा कारतूस तथा भारी मात्रा में चोरी किए हुए सोने व चांदी के आभूषण बरामद के साथ 1 लाख 19 हजार 500 रुपये नकद आदि सामान बरामद हुआ। घायल  अनिलकंजर व रामकृष्ण को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की गई। बताया कि पूछताछ में आरोपियों द्वारा जनपद जालौन में उसके आस-पास के जिलों व अन्य राज्यों में डकैती, चोरी के बारे में बताया है जिनके संबंध में जानकारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 12 जोड़ी पायल, एक कमर पेटी, सरस्वती व गणेशजी की एक-एक मूर्ति चांदी की बरामद की है। पकड़े गये आरोपियों में अनिल कंजर पुत्र रामविलास निवासी महुआ बाला डेरा थाना कुंभराज जनपद गुना मप्र. व रामकृष्ण पुत्र बलकार निवासी पूटातालाब भामावत थाना कुंभराज जनपद गुना मप्र. पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हो गये। जबकि  शौकत कंजड़ पुत्र तौफान निवासी महुआडाला डेरा थाना कुंभराज जनपर गुना मप्र.,प्रवेश बिजौरी पुत्र राजबाबू निवासी महआवाला डेरा बारा कुंभराज जनपद गुना मप्र., रामकृष्ण भार्गव पुत्र हेमराज भार्गव निवासी ग्राम बौरवाई थाना कुंभराज जनपद गुना मप्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इन चोरियों का हुआ खुलासा

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुरेन्द सिंह सेंगर पुत्र रघुवीर सिंह निवासी नया पाठकपुरा कोतवाली उरई के घर में 25 मार्च 2024 को हुई चोरी, पंकज कुमार सोनी लहारियापुरवा कॉलोनी के यहां 11 मई 2024 की गई चोरी, अनुज पटेल पुत्र महेन्द्र पटेल, बहागांव थाना कोतवाली उरई के यहां 27 मई 2024 की रात्रि को हुई चोरी, शारदा प्रसाद सोनी पुत्र सरजू प्रसाद सोनी, नि. बड़ागांव के यहां हुई चोरी, सनीता सिंह सेंगर पत्नी नरेन्द्र सिंह सेंगर निवासी मोहल्ला लहारियापुरा बाई पास के यहां हुई चोरी, सर्वेश कुमार यादव पुत्र हरनाम सिंह निवासी नुनायचा थाना माधौगढ़ के यहां 13 फरवरी 2024 को हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है।

ये भी पढ़ें- SP MLA Irfan Solanki: आगजनी मामले में इरफान, रिजवान समेत पांच दोषियों को सात साल की सजा...विधायकी गई, प्लॉट आगजनी के बाद से जेल में है बंद

संबंधित समाचार