रामपुर : तापमान 40 के पार, गर्मी से लोग हुए बेहाल, आसमान में मंडरा रहे बादल...नहीं हो रही वर्षा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। तापमान 40 के पार पहुंच गया। जिसके चलते लोगों का गर्मी से हाल-बेहाल हो गया। आसमान बादल मंडराते रहे लेकिन, वर्षा नहीं हुई। जबकि, मौसम वैज्ञानिक वर्षा होने के आसार जता रहे हैं। पूरे दिन 14 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से लू चलती रही। तापमान बढ़ने पर लोग पूरे दिन पसीना-पसीना होते रहे।  लोगों ने नहरों और तालाबों में डुबकी लगाकर गर्मी से निजात पाई। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोगों जरूरी कार्यों से सिर पर गमछा या स्कार्फ बांधकर निकले। 

पूरे दिन आसमान से सूरज तपिश बरसाता रहा, सुबह 10 बजे से सूरज की तपिश से लोग बेचैन रहे। सुबह से ही लू चलना शुरू हो गई। मौसम वैज्ञानिक वर्षा होने के जता रहे हैं। दोपहर तक तापमान 41डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि, आर्द्रता 44 प्रतिशत रहने से उमस का एहसास भी हुआ। हालांकि, घर और दफ्तर से बाहर निकलते ही लू के थपेड़े मुंह पर लगने लगे।

 मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। दिनों-दिन गर्मी बढ़ती जा रही है और पूरा दिन सूर्य देव आग बरसा रहे हैं। पिछले चार-पांच दिन से सड़क पर निकलने पर गर्म हवा के थपेड़े मुहं पर पड़ रहे हैं। चिलचिलाती धूप और लू चलने  के कारण गर्मी से बचने के लिए लोग बेल, गन्ने और अन्नास का शरबत पीते रहे। 11 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवा से बचने को लोग अंगोछा और स्कार्फ से चेहरे को ढकते रहे।

ये भी पढ़ें : रामपुर: चौकीदार के बेटे के साथ नदी किनारे युवक ने किया कुकर्म, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार