कनाडा में भारतीय मूल के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चार लोग गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

ओटावा। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में 28 वर्षीय भारतीय मूल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले के संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है और उन पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। हत्या के मामलों की जांच करने वाली ‘रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस’ की इकाई ने पीड़ित की पहचान युवराज गोयल के रूप में की है। उसने बताया कि पुलिस शुक्रवार सुबह सरे में गोलीबारी की सूचना मिलने पर जब घटनास्थल पर पहुंची तो उसे वहां गोयल का शव मिला।

 ‘ग्लोबल न्यूज’ ने मृतक की बहन चारु सिंघला के हवाले से बताया कि उसका भाई सरे में कार बेचने वाले एक शोरूम में काम करता था। उसने कहा कि परिवार को नहीं पता कि युवरात की हत्या क्यों की गई। गोयल के बहन के पति बावनदीप ने बताया कि गोली लगने से ठीक पहले युवराज भारत में रह रही अपनी मां से फोन पर बात कर रहा था। बावनदीप ने कहा, "वह जिम से वापस आया और वह जैसे ही अपनी कार से बाहर निकला, तभी उसे गोली मार दी गई।
 
‘सीबीसी न्यूज’ ने बताया कि पुलिस ने गोलीबारी के तुरंत बाद चार संदिग्धों सरे के मनवीर बसरा (23) , साहिब बसरा (20), हरकीरत झुट्टी (23) और ओंटारियो के केलोन फ्रेंकोइस (20) को गिरफ्तार कर लिया और उन पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक साक्ष्यों से संकेत मिलता है कि यह ‘‘लक्षित गोलीबारी’’ थी। उसने कहा कि यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि 28 वर्ष गोयल की हत्या क्यों की गई।

ये भी पढे़ं : चीन से खेती करना सीखेगा पाकिस्तान, कृषि संबंधी प्रशिक्षण के लिए एक हजार विद्यार्थियों को भेजेंगे शहबाज शरीफ

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

IIT Kanpur : ब्रह्मांड की दूरी मापने का भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा नया तरीका, आईआईटी कानपुर ने अंतरिक्ष की धुंध से सुलझाया सितारों का सटीक पता
ICSI CS Result : सिद्रा ने पूरा किया मां का सपना, वैभव शहर में ही करेंगे प्रैक्टिस, कंपनी सचिव का परीक्षा परिणाम घोषित
होली पर्व से पहले बाराबंकी में बड़ी कार्रवाई : 100 किलो पनीर व 200 किलो रंगीन कचरी कराया गया नष्ट
जापान में प्रवासी भारतीयों से मिले सीएम योगी : पूर्व की सरकारों पर बोला हमला, कहा- डकैती की प्रवृत्ति वालों को ही रास आता था अंधेरा
बरेली कॉलेज को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने के लिए शिक्षामंत्री से मिलेंगे सांसद छत्रपाल गंगवार