प्रयागराज: कांजी हाउस में भूख और प्यास से बिलबिला रहे मवेशी, अधिकारी बेखबर 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

पानी की चरही सूखी, नहीं मिल रहा चारा-कर्मचारी बोले अधिकारी का मान रहे आदेश

प्रयागराज, अमृत विचार। भीषण गर्मी में जहां इंसान पानी की एक एक बूंद के लिए तरस रहा है। वहीं नगर निगम के कांजी हाउस में रखे गये करीब तीन दर्जन से अधिक मवेशी भूख और प्यास से तड़प रहे है। कड़ी धूप में इन बेजुबानों को समझने वाला कोई नहीं है। वहां मौजूद कर्मचारी अधिकारियों के आदेश का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ रहे है। शहर मे आवारा पशुओं की देखभाल के लिए प्रदेश सरकार नव जिले मे कई गौ आश्रय स्थलों को बनाया है। जहां इस पशुओं को पकड़कर रखा जाता है। शहर मे कांजी हाउस और ग्रामीण इलाके में गौ आश्रय बनाये गये है।

नगर निगम के कांजी हॉउस की बात करे तो यहां के हालात काफी बदत्तर है। करेला बाग़ कांजी हाऊस में करीब तीन दर्जन मवेशी रखे गये है। यहां पर कोई चारे की आस में तो कोई पानी की आस में अंदर तड़प रहे है। अंदर रखे गये मवेशियों की यह बोलती तस्वीर साफ बया कर रही थी कि कांजी हाउस में मवेशियों को मरने के छोड़ दिया गया है। उनकी कोई देखभाल नहीं हो रही है। उन्हे खाने के लिए सूखा भूसा दिया जाता है। पीने के लिए पानी की व्यवस्था नही है। इस बारे में जब मौजूद कर्मचारी बिपिन तिवारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यहां अधिकारियों के आदेश पर चारा पानी दिया जाता है। जबकि मवेशियों के पास बने चरही में सूखा भूसा दिया गया था। वही पानी के लिए बनाई गयी टंकी भी सूखी पड़ी थी। पानी और चारे की समुचित व्यवस्था न होने के कारण अंदर बंद मवेशी भूख और प्यास से बिलबिला रहे है।

14 - 2024-06-12T111631.918

मवेशियों को पकड़ कर करते है धन उगाही
कांजी हाउस में मवेशियों को पकडकर ले जाने के बाद उन्हे छुड़वाने वाले मवेशी के मालिकों से यहां के कर्मचारी अच्छी कमाई करते है। कुछ लोगों ने बताया कि मवेशी को छुड़वाने के लिए जो लिखापढ़ी कराते है। उसका खर्च निर्धारित किया गया है। लेकिन उसके अलावा भी यहां किसी से 500 तो किसी से एक हजार लेकर ही उनके मवेशियों को छोड़ा जाता है। 

वर्जन:- 
कांजी हाऊस मे मवेशियों को सही तरीके से चारा और भूसा दिया जाता है। पानी की भरपूर व्यवस्था की जाती है। अगर कोई कमी या शिकायत आई है तो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डॉक्टर विजय अमृत राय, पशुचिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी(पशुधन)

करैलाबाग कांजी हाऊस की सूची
कुलपशु - 46 (गाय/बछिया) खच्चर- 0
भैंस- 2
कर्मचारी - 3

- सामग्री - भूसा 4.00 कुन्तल लगभग
- चोकर - 4.30 कुन्तल
- चूनी - 1.85 कुन्तल

कर्मचारी का नाम
- राजेन्द्र कुशवाहा 
- पवन पाण्डेय
- विपिन कुमार तिवारी
- सुनील पाल
- रामसुन्दर बिन्द

ये भी पढ़ें -सांसदों-मंत्रियों के खराब प्रदर्शन की रिपोर्ट हो रही तैयार, यूपी अध्यक्ष ने बनाई स्पेशल टीम

संबंधित समाचार