उत्तरकाशी: डोडीताल ट्रैक पर निकले PWD अभियंता की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में डोडीताल ट्रैकिंग मार्ग पर रविवार को गए दो स्थानीय ट्रैकर खराब मौसम में फंस गए जिनमें एक की मौत हो गई। दूसरा ट्रैकर सुरक्षित है। शव और सुरक्षित बचाए व्यक्ति को रात भर पैदल चलने के बाद सोमवार सुबह घटना स्थल पहुंचा बचाव (रेस्क्यू) दल अगोड़ा गांव तक नीचे ला चुका है। मृतक उत्तरकाशी में लोक निर्माण विभाग में अवर अभियंता (एई) पद पर नियुक्त था।उत्तरकाशी जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के प्रभारी देवेन्द्र सिंह पटवाल ने आज यह जानकारी दी। 

उन्होने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) सहित सभी राहत दलों को सूचना मिली कि डोडीताल ट्रैक में मांझी से एक किलोमीटर पहले दो ट्रैकर फंसे हैं। इनमें एई वीरेंद्र चौहान को हार्ट अटैक होने और उनके साथी कांति सेमवाल के नेटवर्क रेंज में होने परन्तु, बेहद ठंड के कारण उनका जान भी खतरे में बताई गई। सूचना मिलते ही रात में उक्त स्थान हेतु एसडीआरएफ के 10, पुलिस, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग के चार-चार कार्मिक, आपात काल एंबुलेंस 108 की टीम और पांच स्थानीय लोगों की टीम रवाना हुई।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल सड़क से लगभग नौ किमी दूर था। इसी दौरान, ग्राम प्रधान, अगोड़ा ने सूचना दी कि स्थानीय पशुपालकों द्वरा उक्त ट्रैकर्स को अपनी छानियों में लाकर रखा गया है। जिनमें से एक व्यक्ति के अचेतावस्था में होने तथा कांता प्रसाद नामक एक व्यक्ति को सुरक्षित बताया गया है।

संबंधित समाचार