SA vs ENG : क्विंटन डिकॉक की पारी ने पैदा किया अंतर, कप्तान जोस बटलर ने बताई हार की वजह

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

ग्रॉस आइलेट (सेंट लूसिया)। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने स्वीकार किया कि टी20 विश्व कप के सुपर आठ मैच में उनके बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक की तरह आक्रामकता नहीं दिखा पाए जिनकी पारी ने दोनों टीमों के बीच अंतर पैदा किया। डिकॉक ने 38 गेंद पर 65 रन बनाए जिससे दक्षिण अफ्रीका छह विकेट पर 163 रन बनाने में सफल रहा। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम छह विकेट पर 156 रन ही बना पाई। 

बटलर ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘जिस तरह से डिकॉक ने बल्लेबाजी की उससे वास्तव में हम पर दबाव आ गया था। उसने कुछ शानदार शॉट खेले और हम उसकी बराबरी नहीं कर पाए। मेरा मानना है कि उसकी पारी ने मैच में अंतर पैदा किया। उन्होंने कहा,‘‘हमारे लिए पावर प्ले में गेंदबाजी करना काफी मुश्किल काम रहा क्योंकि डिकॉक ने जोखिम उठा कर कुछ बेहतरीन शॉट खेले। जैसा कि मैंने कहा मुझे लगता है कि पावर प्ले के प्रदर्शन ने मैच में अंतर पैदा किया। डिकॉक ने कहा कि कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलने का उन्हें फायदा मिला क्योंकि वह यहां की परिस्थितियों को अच्छी तरह से जानते थे। 

पावर प्ले में 20 गेंद पर 49 रन बनाने वाले डिकॉक ने कहा,‘‘मैंने वेस्टइंडीज में काफी टी20 क्रिकेट खेली है और यह रन बनाने का सबसे शानदार मौका था। मुझे नहीं पता कि अन्य खिलाड़ी जानते हैं या नहीं लेकिन मुझे यहां की परिस्थितियों के बारे में पता था।’’ उन्होंने कहा,‘‘मैं कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलता रहा हूं और आज का विकेट भी बहुत अच्छा था। हम जानते थे कि इस विकेट पर 160 से लेकर 170 रन का स्कोर जीत के लिए पर्याप्त हो सकता है।

ये भी पढ़ें : SA vs ENG: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को सात रन से हराया, डिकॉक और मिलर ने खेली शानदार पारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

झलकारी बाई अस्पताल में बढ़ेगी मरीजों की सुरक्षा, लगेंगे नाइट ग्लो साइन बोर्ड और बनेंगे इमरजेंसी एग्जिट गेट
UP Smart Meter Update: यूपी के 2.96 लाख स्मार्ट मीटरों का डेटा गायब! क्या आपका बिजली बिल भी प्रभावित है? जानिए पावर कॉरपोरेशन का पूरा अपडेट
CM Yogi on Akhilesh : श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर रुख साफ करें अखिलेश यादव, हाथरस से CM योगी की खुली चुनौती
Ram Mandir Donation Controversy : हिंदू वोटरों तक पहुंच बनाने की रणनीति में जुटी सपा, PDA सम्मेलनों में उठाएगी राम मंदिर चंदा विवाद का मुद्दा
Bahraich Encounter : बहराइच में दो पुलिस मुठभेड़ों में 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली