बलरामपुर चीनी मिल मजदूर नेता के उत्पीड़न पर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलरामपुर अमृत विचार। बलरामपुर चीनी मिल द्वारा इंटक के प्रदेश सचिव तथा चीनी मिल मजदूर नेता सुधांशु प्रताप सिंह का मिल परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित किए जाने को लेकर इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री से चीनी मिल कर्मकार हितों को देखते हुए आवश्यक कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
 
मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक संगठन गवर्निंग बॉडी के सदस्य, इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष अशोक  सिंह ने कहा है कि बलरामपुर चीनी मिल प्रबंधन ने इंटक के प्रदेश सचिव तथा चीनी मिल संघर्ष समिति के नेता सुधांशु प्रताप सिंह का चीनी मिल में प्रवेश गत 15 जून से प्रतिबंधित कर दिया है। 

मिल प्रबंधन का कहना है कि सुधांशु चीनी मिल कर्मकारों को मिल प्रबंधन के खिलाफ उकसाते रहते हैं। जबकि सच्चाई यह है कि सुधांशु चीनी मिल कर्मकारों के हितों के लिए चीनी मिल के सक्षम अधिकारियों तथा श्रम विभाग के अधिकारियों से मिलकर वार्ता करते रहते हैं। उनका यह दायित्व बनता है कि कि वह कर्मकारों के हितों के लिए संघर्ष करते रहें। चीनी मिल प्रबंधन को उनकी यह कोशिश नागवार लग रही है। इसीलिए प्रबंधन चीनी मिल में उनका प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। चीनी मिल प्रबंधन का ऐसा किया जाना कर्मकारों के हित में नहीं है। अशोक सिंह ने मुख्यमंत्री से मामले में आवश्यक कार्यवाही का निर्देश देते हुए सुधांशु प्रताप सिंह का चीनी मिल परिसर में प्रवेश बहाल कराए जाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज: आकाशीय बिजली गिरने से पशुपालक की मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज