हल्द्वानी: लाखों के आभूषण लेकर फरार दंपति पर मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ज्वैलरी शोरूम से लाखों रुपये के आभूषण लेकर दंपति फरार हो गए। उन्होंने शोरूम के मैनेजर को पैसा ट्रांसफर होने का स्क्रीन शॉट भी दिया, लेकिन पैसा खाते में नहीं पहुंचा। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। 

नैनीताल रोड पर किशना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी का शोरूम है। संजीव जैन ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा कि बीती 26 जून की दोपहर शोरूम में एक दंपति आया। उन्होंने दो लाख पैंतीस हजार के सोने और डायमंड के आभूषण लिए और पेमेन्ट ऑनलाइन करने को कहा, लेकिन पैसा स्टोर के खाते में ट्रांसफर नहीं हुआ। जिस पर उन्होंने शोरूम मैनेजर के खाते में पैसे ट्रांसफर का स्क्रीन शॉट दिया, लेकिन खाते में रकम नहीं आई। मैनेजर ने स्क्रीन शॉट पर भरोसा कर उन्हें जाने दिया। 

संबंधित समाचार