काशीपुर एआरटीओ में 1155 डिफॉल्टरों पर 30 करोड़ से अधिक का बकाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। लंबे समय से परिवहन विभाग का टैक्स जमा नहीं करने वाले डिफॉल्टरों के खिलाफ एआरटीओ ने कड़ा रुख अपना लिया है। इसके लिए एआरटीओ ने बीते तीन माह में 768 डिफॉल्टरों को नोटिस भेजने की कार्रवाई है। वहीं डिफॉल्टरों ने डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का टैक्स जमा कर दिया है।

लंबे समय से परिवहन विभाग टैक्स जमा नहीं करने वाले संचालकों को विभाग डिफॉल्टर की लिस्ट में शामिल करता है। वहीं काशीपुर एआरटीओ कार्यालय ने टैक्स जमा नहीं करने वाले 1155 संचालकों को डिफॉल्टर लिस्ट में शामिल किया है। इन डिफॉल्टरों पर विभाग का 30 करोड़ से अधिक का टैक्स बकाया है।

वहीं अब एआरटीओ ने डिफॉल्टरों से टैक्स वसूली के लिए कड़ा रुख अपनाते हुए नोटिस की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें बीते तीन माह में 768 लोगों को नोटिस भेजा गया है। एआरटीओ विमल पांडेय ने बताया कि टैक्स वसूली की कार्रवाई तेज कर दी है। डिफॉल्टरों को नोटिस भेजने की कार्रवाई की जा रही है। नोटिस का जवाब नहीं देने वालों के खिलाफ आरसी काटने की तैयारी की जाएगी।

संबंधित समाचार