रुद्रपुर: एएचटीयू का छापा, कमरे में मिली कई महिला और पुरुष...देह व्यापार संचालिका हुई गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट की टीम ने एक घर में छापामार कार्रवाई की और देह व्यापार में लिप्त संचालिका को गिरफ्तार किया, जबकि पांच महिलाओं को रेस्क्यू कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मौके से दो युवकों को भी गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

जानकारी के अनुसार एएचटीयू प्रभारी जीतो कंबोज को सूचना मिली कि थाना ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर में देह व्यापार का धंधा संचालित है। सूचना मिलते ही ट्रांजिट कैंप पुलिस और एएचटीयू यूनिट की संयुक्त टीम ने वार्ड के मकान में छापा मारा। वहां एक महिला देह व्यापार का धंधा संचालित कर रही है और तीन महिलाएं व दो पुरुष आपत्तिजनक हालत में दिखे। इसके अलावा दो महिलाएं बाहर बैठी थी।

पूछताछ में पता चला कि पकड़ी गई महिला बेबस महिलाओं और युवतियों को पैसों का प्रलोभन लेकर देह व्यापार कराती है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की है। साथ ही पकड़े लोगों के कब्जे से 6500 रुपये की नकद राशि भी बरामद की। पुलिस ने देह व्यापार संचालिका के खिलाफ धारा 143 बीएनएस 3/4/5/6 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया, जबकि दो युवक पर कार्रवाई की। टीम ने पांच महिलाओं को रेस्क्यू कर उनके परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया है।

संबंधित समाचार