अल्मोड़ा: जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता के बीच मारपीट, भाजपा नेता का पत्थर से सिर फोड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। विकासखंड लमगड़ा में एक जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों के बीच मामूली कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि दोनों पक्ष के बीच समझौता हो गया है।

मिली जानकारी अनुसार गुरुवार देर शाम जलना के पास भाजपा नेता और एक पंचायत जनप्रतिनिधि के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट पर बदल गई। इतने में पंचायत जनप्रतिनिधि ने पत्थर से भाजपा नेता पर वार कर दिया। जिससे भाजपा नेता के सिर में गंभीर चोट आ गई।

उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इधर, दोनों के बीच विवाद थाने तक पहुंच गया। लेकिन दोनों के बीच आपसी समझौते से मामला सुलझ गया। उधर, थानाध्यक्ष राहुल राठी ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला थाने पहुंचा था, लेकिन किसी ने भी लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। 

संबंधित समाचार