गोंडा: स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुई रंगोली व मेंहदी प्रतियोगिता, साक्षी-गुंजन व वैष्णवी ने मारी बाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को आईसीआईटी कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर में रंगोली, कला व मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कला प्रतियोगिता में 20, मेंहदी प्रतियोगिता में 22 छात्राएं व रंगोली प्रतियोगिता में 12 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

WhatsApp Image 2024-08-15 at 13.12.30_b143d6f5

मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साक्षी, दूसरा स्थान गुंजन सिंह और तीसरा स्थान वैष्णवी त्रिपाठी को मिला। रंगोली प्रतियोगिता में सुमन गुप्ता व  फरहीन संयुक्त विजेता रहीं। दूसरा स्थान श्रेय चतुर्वेदी को मिला। कला प्रतियोगिता में पहला स्थान दिव्या यादव, दूसरा स्थान राशि गुप्ता और तीसरा स्थान सिद्धांत सिंह को मिला।

WhatsApp Image 2024-08-15 at 13.12.30_0faa6e24

विजयी छात्र-छात्राओं को संस्थान के निदेशक संतोष कुमार गुप्ता ने ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया‌। इस मौके पर संस्थान के अध्यापक शिवम सिंह,मायाराम यादव, गंगाराम, अमन, हरीश दुबे, सुरेंद्र पांडेय, गौरव श्रीवास्तव, ज्योत्सना वर्मा, कनक मिश्रा और सत्यम सिंह उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- गोंडा: हर तरफ आजादी का जश्न, सहकारिता मंत्री ने कलेक्ट्रेट भवन पर किया ध्वजारोहण, स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी, देखें मनमोहक तस्वीरें

संबंधित समाचार