रामनगर: दस किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
रामनगर, अमृत विचार। पुलिस ने नशा मुक्त अभियान के तहत दस किलो से अधिक गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। प्रभारी कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि बीते दिन वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज नयाल पुलिस कर्मियों के साथ गश्त कर रहे थे।
वह उटपड़ाव से चोरपानी पहुंचे तो एक व्यक्ति रेलवे मैदान में एक सफेद कट्टे के साथ दिखाई दिया। शक होने पर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम राम मोहन पुत्र सूरज पाल निवासी शिवलालपुर थाना रामनगर बताया।
तलाशी लेने पर उसके पास से 10 किलो 160 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिस पर टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। टीम में हेड कांस्टेबल नसीम अहमद, महबूब आलम, ललित शामिल रहे।
