महाराष्ट्र बंद: मुंबई पुलिस ने एमवीए नेताओं और कार्यकर्ताओं को नोटिस भेजे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने 24 अगस्त को होने वाले महाराष्ट्र बंद के संबंध में विपक्षी दलों के गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) के नेताओं व कार्यकर्ताओं को नोटिस भेजे हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। एमवीए ने ठाणे जिले के बदलापुर के एक स्कूल में किंडरगार्टन (केजी) की दो छात्राओं के यौन उत्पीड़न के विरोध में शनिवार को राज्य में बंद का आह्वान किया है। एमवीए में शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (एसपी) शामिल हैं।

अधिकारी ने कहा कि शहर में कोई अप्रिय घटना न हो यह सुनिश्चित करने के लिए एमवीए के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को ये नोटिस भेजे गए हैं। अधिकारी ने बताया कि नोटिस में नेताओं और कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्वक बंद का पालन करने का आग्रह किया गया है।

उन्होंने कहा कि नोटिस में कहा गया है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सार्वजनिक शांति में बाधा डालने के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाएगा। अधिकारी ने कहा, "एमवीए के सभी सक्रिय नेताओं और कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं और हम अदालत के आदेशों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में सुरक्षा व्यवस्था की गई है।"

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता