बरेली: पिता ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। शहर के प्रेमनगर क्षेत्र की एक बेटी ने अपने पिता पर रिश्तों की गरिमा को तार-तार करने का आरोप लगाया। हालांकि, बेटी के आरोप पर एकबारगी यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। सच क्या है, यह जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा। पीड़ित बेटी का आरोप है कि उसके पिता ने अकेला पाकर उसके …

बरेली,अमृत विचार। शहर के प्रेमनगर क्षेत्र की एक बेटी ने अपने पिता पर रिश्तों की गरिमा को तार-तार करने का आरोप लगाया। हालांकि, बेटी के आरोप पर एकबारगी यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। सच क्या है, यह जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा। पीड़ित बेटी का आरोप है कि उसके पिता ने अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब शोर मचाया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस युवती का चिकित्सीय परीक्षण कराएगी।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली निवासिनी युवती ने बताया कि उसकी मां का निधन करीब दो वर्ष पहले हो चुका है। मां की मौत के बाद से पिता उस पर गलत नजर रखता था। कई बार पिता ने उसके साथ अश्लील हरकतें भी कीं। तब उसने सोचा कि हो सकता है कि पिता ने गलती से छू लिया हो। 10 दिन पहले रात को पिता ने फिर से उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। जागने पर वह मौके से चला गया।

इसके बाद चार दिन पहले आरोपी ने रात को उसे दबोच लिया। पीड़िता ने बताया कि वह पिता के सामने गिड़गिड़ाती रही लेकिन उसने दुष्कर्म करने के बाद ही उसे छोड़ा। साथ ही किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती ने बताया कि चार दिन से वह अवसाद में थी। उसने थाना प्रेमनगर में तहरीर देकर पिता के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

“लड़की के आरोप के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू हो गई है। लड़की का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।” -अवनीश यादव, इंस्पेक्टर, प्रेमनगर थाना

संबंधित समाचार