Kanpur Theft: अंतिम संस्कार में गया परिवार...चोरों ने घर में कर दिया हाथ साफ, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सनिगवां पानी की टंकी के पास हुई वारदात

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी थानाक्षेत्र में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए परिवार की गैर मौजूदगी का फायदा उठाकर चोरों ने नकदी जेवर समेत लाखों का माल पार कर दिया। घटना के दो दिन बाद घर लौटे परिवार ने टूटे ताले और बिखरा सामान देखा तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 

सनिगवां पानी की टंकी के पीछे रहने वाले अभिनेश पासवान की हर्ष नगर में कार एसेसरीज की दुकान है। अभिनेश ने बताया कि 29 अगस्त को उनके एक रिश्तेदार का निधन हो गया था जिसके चलते पूरा परिवार वहां गया था। इस दौरान चोरों ने 50 हजार की नकदी और करीब चार लाख के जेवरात व अन्य सामान पार कर दिया। चकेरी प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार दुबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर सीसी फुटेज देखकर जा रहे है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में इंक फैक्ट्री, टायर और अंग्रेजी शराब की दुकान में लगी भीषण आग: लाखों का नुकसान, कोई जनहानि नहीं, फायर बिग्रेड ने पाया काबू

 

संबंधित समाचार