अयोध्या: सरकार की आमद मरहबा के बीच निकला जुलूस ए मोहम्मदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। पैगंबर इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर राम की नगरी में जुलूसे मोहम्मदी बड़े ही अदबो-एहतेराम के साथ  रविवार को निकला। इस मौके पर एक दर्जन से अधिक नात पढ़ने वाली अंजुमनों ने शिरकत करते हुए माहौल को इश्के रसूल से रूबरू करा दिया। 

अयोध्या मुस्लिम अंजुमन दरगाह कमेटी के अध्यक्ष काशिफ शेख चौधरी ने बताया जुलूस-ए-मोहम्मदी बड़े ही शानो शौकत के साथ बक्सरिया टोला में स्थित हजरत शेख शमसुद्दीन फरियाद-रस रहमतुल्ला ताला अलेह के आस्ताने निकला। ऋणमोचन चौराहा होते हुए अशर्फी भवन पहुंचा। इसके बाद कटरा पुलिस चौकी, आलमगंज कटरा, दोराही कुआं, टेढ़ी बाजार कज़ियाना होते हुए रेलवे स्टेशन के पास स्थित हजरत जैनुलाब्दीन उर्फ बिजली शहीद बाबा की मजार पर जाकर समाप्त हुआ। 

अशर्फी भवन पर सर्वधर्म सम्मान सेवा समिति के बैनर तले नातिया मुकाबला का आयोजन हुआ। नाते-मुशायरा पढ़ने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। एक दर्जन से अधिक नात पढ़ने वाली अंजुमनों को सर्वधर्म सम्मान सेवा समिति के संरक्षक मोहम्मद इरफान उर्फ नन्हे मियां ने इनाम देकर हौसला अफजाई की। इमरान अंसारी, सुल्तान अंसारी पार्षद व नगर निगम कार्यसमिति के सदस्य नौशाद आलम ने संचालन किया।  महताब खान, मो कैफ, हाफिज मोहम्मद असलम, हाजी अच्छन खां, हाजी असद अहमद, हाजी सईद अहमद, काशिफ शेख चौधरी, सारिक खान, कलीम सिद्दीकी, मोहम्मद शादाब शेख, मोहम्मद सिराज शेख सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-कृषि विश्वविद्ययालय में 19 सिंतबर को 26वां दीक्षांत समारोह, गांवों के 18 बच्चों को राज्यपाल करेंगी पुरस्कृत 

संबंधित समाचार