देहरादून: नदी में बहते भाई को बचाने कूद गईं बहनें...भाई तो बच गया पर...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। थाना रायवाला क्षेत्र के अंतर्गत हरिपुर कलां में गंगा नदी में दो नाबालिग बालिकाएं बह गईं। दोनों की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ ने अभियान शुरु कर दिया है। नदी में बह रहे भाई को बचाने के लिए दोनों बहन नदी में कूदी थी। पुलिस के मुताबिक आज 16 सितंबर को सूचना मिली कि गीता कुटीर आश्रम के पास गंगा घाट पर सुबह करीब 11:30 बजे दो बालिकाएं नदी में डूब गई है।

सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम द्वारा उप निरीक्षक पंकज खरोला के नेतृत्व में राफ्ट व डीप डाइविंग उपकरणों की मदद से सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

ये तीनों भाई-बहन गंगा घाट पर नहाने गए थे, जहां छोटा भाई तेज बहाव में बहने लगा जिसे बहता देख दोनों बहनों ने गंगा में छलांग लगा दी। छोटे भाई को तो स्थानीय लोगों द्वारा बचा लिया गया परन्तु दोनों बहनें लापता हो गईं।

संबंधित समाचार