हल्द्वानी: पांच अधिकारियों के साथ दुर्गम गांव चिनिया तोक पहुंचे डीएम
हल्द्वानी,अमृत विचार। डीएम नैनीताल सविन बंसल ने दुर्गम गांव चिनिया तोक में लघु चौपल लगाई। इस अवसर पर छह बुजुर्गों के लिए वृद्धावस्था पेंशन, छह राशन कार्ड और मिनी स्टेडियम और पेयजल योजना के लिए मंजूरी दी गई। डीएम सविन बंसल मंगलवार को छह किमी पैदल चलकर चिनिया तोक दुर्गम गांव पहुंचे और लघु ग्राम …
हल्द्वानी,अमृत विचार। डीएम नैनीताल सविन बंसल ने दुर्गम गांव चिनिया तोक में लघु चौपल लगाई। इस अवसर पर छह बुजुर्गों के लिए वृद्धावस्था पेंशन, छह राशन कार्ड और मिनी स्टेडियम और पेयजल योजना के लिए मंजूरी दी गई।
डीएम सविन बंसल मंगलवार को छह किमी पैदल चलकर चिनिया तोक दुर्गम गांव पहुंचे और लघु ग्राम चौपाल लगाई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक मात्र स्कूल है इसमें राज्य बनने के बाद से पीने के पानी और खेल के मैदान की कोई व्यवस्था नहीं है। इसपर बंसल ने स्कूल में पानी का इंतजाम करने के लिए ढाई लाख रुपये की योजना को मंजूरी दी।
वहीं सीडीओ नरेंद्र सिंह भंडारी ने मनरेगा से खेल मैदान बनाने के लिए स्वीकृति दी। इस मौके पर समाज कल्याण विभाग ने कागजी औपचारिकताएं पूरी करा छह बुजुर्ग लोगों की वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत की । वहीं छह ग्रामीणों के मौके पर ही राशन कार्ड बनाए गए। इस अवसर पर डीएम ने आशा वर्कर, एएनएम, सरकारी सस्ता गल्ला समेत अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली।
