मुरादाबाद : शादी तय होने पर बौखलाए शोहदों ने मंगेतर को धमकी देकर युवती से की छेड़खानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार :  मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में युवती का रिश्ता तय होने से बौखलाए दो युवकों ने उसे रास्ते में घेर लिया और छेड़खानी की। इसके बाद आरोपी ने मंगेतर को कॉल कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बीए की छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका रिश्ता बिजनौर जनपद के नगीना थाना क्षेत्र निवासी युवक से तय हो गया था। इसकी भनक हर्ष और प्रशांत को लग गई। इसके बाद दोनों ने छात्रा को अश्लील मैसेज भेजकर परेशान किया। आरोपियों ने उस पर दबाव बनाया कि वह रिश्ता खत्म कर दे। रिश्ता न तोड़ने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

छात्रा कॉलेज या बाजार जाती तो दोनों आरोपी रास्ते में मिल जाते और उसे रोककर छेड़खानी करते थे। छात्रा ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद भी आरोपियों ने हरकतें बंद नहीं कीं। फिर आरोपियों ने युवती के मंगेतर को फोन पर रिश्ता तोड़ने के लिए धमकाया। मंगेतर ने रिश्ता तोड़ने से इनकार किया तो जान से मारने की धमकी देने गले। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि युवती की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार