नैनीताल, बागेश्वर में दो शिक्षिकाएं कोरोना पॉजीटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में इंटर कॉलेज खुलने के दो दिन बाद ही नैनीताल और बागेश्वर जनपदों में एक-एक शिक्षिका कोरोना पॉजिटीव मिली हैं। कॉलेजों में बाकी स्टाफ का कोरोना टेस्ट कराया गया है और अगले तीन दिनों तक के लिए कॉलेज को बंद कर दिया गया है। कालाढूंगी ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी भास्करानंद …


हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में इंटर कॉलेज खुलने के दो दिन बाद ही नैनीताल और बागेश्वर जनपदों में एक-एक शिक्षिका कोरोना पॉजिटीव मिली हैं। कॉलेजों में बाकी स्टाफ का कोरोना टेस्ट कराया गया है और अगले तीन दिनों तक के लिए कॉलेज को बंद कर दिया गया है।


कालाढूंगी ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी भास्करानंद पांडे ने बताया कि बैलपड़ाव राजकीय इंटर कॉलेज की एक शिक्षिका मंगलवार की देर सायं कोरोना पॉजिटीव निकली हैं। इन शिक्षिका और बाकी स्टाफ का सोमवार को कोराना टेस्ट हुआ था इसकी रिपोर्ट मंगलवार को आई। उन्होंने बताया कि शिक्षिका को आइसोलेट किया गया है और बाकी स्टाफ का टेस्ट कराया है जब तक रिपोर्ट आती है तब तक कॉलेज बंद रहेगा। पांडे ने बताया कि इस कॉलेज में हाई स्कूल और इंटर में 50-60 विद्यार्थी पढ़ते हैं।


इधर, बागेश्वर के कांडा इंटर कॉलेज की भी एक शिक्षिका कोरोना पॉजिटीव मिली हैं। प्रधानाचार्य त्रिभुवन चंद्र लोबियाल ने बताया कि सोमवार को एक शिक्षिका का कोरोना टेस्ट हुआ था जिनकी मंगलवार देर सायं रिपोर्ट आई। इसमें वह कोरोना पॉजिटीव मिली हैं। कॉलेज के 18 शिक्षक-शिक्षिकाओं और तीन भोजन माताओं का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाकी स्टाफ की रिपोर्ट आने तक स्कूल को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही कॉलेज में आए 48 विद्यार्थियों का भी कोरोना टेस्ट कराने पर विचार चल रहा है।

संबंधित समाचार