रुद्रपुर: सोना बेचने की आड़ में ठगी करने वाले मां-बेटा सहित तीन दबोचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। सोना बेचने की आड़ में ठगी करने वाले मां-बेटा सहित तीन को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने दंपति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि जोशी कॉलोनी निवासी सनी शर्मा ने तहरीर देते हुए बताया था कि 21 सितंबर को सोना बेचने के नाम पर उसके साथ 50 हजार की ठगी हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद एसओजी व थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर तफ्तीश शुरू कर दी है। जब टीम ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो दो व्यक्ति एवं एक महिला की भूमिका संदिग्ध पाई गई। जिसके बाद टीम ने सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी।

शुक्रवार शाम को मिली सूचना के आधार पर टीम ने कन्हैया माली निवासी ग्राम मोहकम पुर टीपीनगर मेरठ, संजय राय निवासी ग्राम लालगंज आदर्श नगर ब्लॉक रायबरेली और संजय की मां मीना देवी को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से तीन से चार किलो नकली सोने की माला, एक मोबाइल, साढ़े तीन हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दुकान या फिर स्थानीय लोगों को अपना शिकार बनाते हैं और मजबूरी का हवाला देकर नकली सोना बेच देते हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

यह भी पढ़ें - रुद्रपुर: वर्कशाप संचालक को अधमरा कर अपहरण का प्रयास

संबंधित समाचार