Navratri 2024 Day 4: नवरात्रि के यह दिन देवी कूष्मांडा के नाम, मां को ये रंग हैं प्रिय, इस रंग के पहने कपड़े और लगाए भोग

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचारः शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर 2024 से हो चुकी है, जोकि 12 अक्टूबर तक चलेंगे। 6 अक्टूबर यानी की आज नवरात्रि का चौथा दिन है। यह दिन मां कूष्मांडा (Maa Kushmanda) का दिन होता है। इस दिन उनकी पूरी आस्था से पूजा-उपासना की जाती है। 

जिस तरह नवरात्रि के 9 दिनों में देवी के अलग-अलग 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। उसी तरह हर दिन अलग-अलग रंगो का भी महत्व है। दिन के अनुसार लोग अलग-अलग रंगों के कपड़े पहनते हैं और देवी की विधि विधान से पूजा कर उन्हें भोग लगाते है। जिससे उन्हें माता रानी के सभी स्वरूपों की कृपा प्राप्त होती है।

आज नवरात्रि का चौथा दिन देवी कूष्मांडा (Devi Kushmanda) की पूजा होती है। ऐसे में मां को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए दिन के अनुसार कपड़े पहने और मां की पूजा करें। आइए जानते हैं कि नवरात्रि के चौथे दिन किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए। 

नवरात्रि के चौथे दिन का रंग 
नवरात्रि के चौथे दिन का रंग नारंगी (Orange Color) होता है। इस दिन सभी को नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिए और मां की पूजा में भी इन्हीं रंगों की सामग्री का भोग (Bhog) लगाना चाहिए। 

नारंगी रंग का महत्व 
हिंदू धर्म (Hindu Dharm) और ज्योतिष के अनुसार नारंगी रंग को बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस रंग में अधिक सकारात्मक ऊर्जा होती है. नारंगी रंग को धार्मिक और शरद ऋतु का रंग भी माना जाता है। वहीं ज्योतिष में इस रंग को सूर्य के प्रकाश से भी जोड़ा जाता है, जो तेज और उज्जवलता का प्रतीक होता है।

लगाए नारंगी रंग का भोग 
आज के दिन मां की पूजा करते समय देवी कूष्मांडा को नांरगी रंग के फलों और नारंगी रंगों के प्रसाद का भोग लगाना चाहिए। 

यह भी पढ़ेः राजभवन में शुरू हुआ 5100 कन्याओं का पूजन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल हुईं शामिल

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। किसी भी जानकारी या मान्यता पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें।

संबंधित समाचार