Kanpur: गैंगरेप पीड़िता से शादी रचाने वाला आखिर क्यों करने लगा उसी पर अत्याचार? तोड़े सारे नाते...जानकर हो जाएंगे हैरान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी थानाक्षेत्र में एक गैंगरेप पीड़िता ने आरोप लगाया कि केस्को कर्मी ने अपनी पहली शादी छिपाकर उनसे दूसरी शादी रचाई। इसके बाद जब आरोपी की पहली पत्नी को जानकारी हुई तो उसने पीड़िता के साथ मारपीट कर दी। आरोपी केस्को कर्मी ने पीड़िता से संबंध तोड़कर उन्हें धमकाने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पीड़िता ने आारेपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

प्रेमी ने शादी का झांसा देकर दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप

हनुमंत विहार निवासी पीड़िता के अनुसार वर्ष 2023 में नौबस्ता निवासी रौनक सिंह ने उन्हें शादी का झांसा देकर दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया था। जिस पर पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

जेल से बाहर आकर रिश्तेदार संग रची साजिश

लेकिन रौनक सिंह जमानत पर छूटकर आया और अपने रिश्तेदार न्यू पीएसी लाइन चकेरी निवासी रितेश सिंह तोमर के साथ मिलकर पीड़िता का शोषण करने के लिए षड़यंत्र रचा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी रितेश हंसपुरम सबस्टेशन में कार्यरत है। जहां पर वह बिल जमा करने के लिए जाती रहती थी। नवंबर 2023 में रितेश से उनकी मुलाकात सबस्टेशन में ही हुई थी। इसके बाद आरोपी ने उन्हें प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का झांसा दिया। साथ ही पीड़िता के घर आकर उनकी मां से भी सहमति ली।

मंदिर में छिप कर पीड़िता से रचाई दूसरी शादी

इसके बाद आरोपी 21 जनवरी 2024 को उन्हें अपने साथ लखनऊ ले गया। जहां पर सेक्टर एच अलीगंज के आर्य समाज मंदिर में आरोपी ने उनके शादी रचा ली। फिर उन्हें श्याम नगर में किराए के मकान में लेकर रहने लगा। इस बीच गर्भवती हो गई।

रितेश का सच सामने आया तो खिसक गई पैरों तले जमीन 

पीड़िता ने बताया कि जुलाई 2024 को उनके घर में रिेतेश की पहली पत्नी दीप्ति सिंह आईं और उनके साथ मारपीट कर जान से मरवा देने की धमकी दी। इस पर पीड़िता रितेश से मिलने सबस्टेशन गईं तो वहां पर रितेश आरोपी रौनक से बातचीत करते दिखा। विरोध करने पर उन्हें धमकाया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से शिकायत की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशोक दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार