उन्नाव में पत्रकार शुभममणि हत्याकांड के आरोपी कन्हैया को बेटे ने दी मुखाग्नि: अंतिम दर्शन के लिए पैरोल पर घर पहुंची पत्नी दिव्या

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

उन्नाव, अमृत विचार। शुभममणि हत्याकांड के आरोपी कन्हैया की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। कन्हैया, जो हत्या के मामले में जेल में बंद था, शुक्रवार शाम उसका शव पोस्टमार्टम के बाद शक्ति नगर स्थित उसके घर लाया गया। 

यहां शव आने के बाद घर पर पुलिस मौजूद रही। कन्हैया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए हत्या की मुख्य आरोपी दिव्या अवस्थी को पैरोल पर रिहा किया गया था और वह पति के अंतिम समय में शनिवार सुबह करीब 10 बजे तीन पुलिस की गाड़ियों से घर पहुंची।

शनिवार को कन्हैया का शव बालूघाट स्थित नमामि गंगे घाट के श्मशान घाट पर ले जाया गया। जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कन्हैया के बेटे अनंत अवस्थी ने पिता को मुखाग्नि दी। कन्हैया के अंतिम संस्कार में नगर के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे, जिनमें कई गणमान्य व्यक्ति और समाजसेवी भी शामिल थे। 

शोक संवेदनाओं के साथ लोग इस दुखद घटना में शरीक हुए। नगर के गोल्डी गुप्ता, प्रदीप शुक्ला, डॉ. वीपी शुक्ला, सुरेश शुक्ला, केडी त्रिवेदी, सोनी अवस्थी, अवधेश त्रिवेदी, विशाल त्रिपाठी, अजेन्द्र अवस्थी, कमल वर्मा के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे। वहीं कन्हैया की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

जेल जाने के बाद पहली बार पैरोल पर आई दिव्या

शुभममणि हत्याकांड के बाद पुलिस ने दिव्या को जेल भेजा था, तब से दिव्या जेल में बंद थी। शुक्रवार को जेल में बंद आरोपी पति कन्हैया की मौत होने पर उन्हें पैरोल मिला और वह पति के अंतिम दर्शन के लिए पहुंची।

ये भी पढ़ें- America गई पत्नी ने पति पर बंधक बनाने व प्रताड़ना का लगाया आरोप...लौट आई Kanpur, महिला बोली- जान लेने तक की कोशिश की

संबंधित समाचार