रुद्रपुर: इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में लगी आग, एक करोड़ का माल खाक
रुद्रपुर, अमृत विचार। रुद्रपुर में एक इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के गोदाम में आग लग गई। आग लगने से इलेक्ट्रानिक्स टीवी, वाशिंग मशीन, फ्रिज आदि जलकर नष्ट हो गए। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। अग्निकांड में एक करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है। पुलिस के अनुसार प्रदीप सिंह जुनेजा निवासी गंगापुर …
रुद्रपुर, अमृत विचार। रुद्रपुर में एक इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के गोदाम में आग लग गई। आग लगने से इलेक्ट्रानिक्स टीवी, वाशिंग मशीन, फ्रिज आदि जलकर नष्ट हो गए। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। अग्निकांड में एक करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है।
पुलिस के अनुसार प्रदीप सिंह जुनेजा निवासी गंगापुर रोड लोहिया नगर का भूरारानी में भंजू राम इंटर कालेज के पास जुनेजा इंटरप्राइजेज के नाम से इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम एवं गोदाम है। वह रोजाना की तरह बुधवार की रात को शोरूम बंद कर घर चले गए। गुरूवार की सुबह करीब चार बजे गोदाम से धुआं निकलता देख आसपास वालों ने उन्हें सूचना दी।
प्रदीप ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी और गोदाम पहुंचे। जब उन्होंने गोदाम खोला तो देखा कि गोदाम में रखा माल आग में धू धू कर जल रहा था। इधर सूचना पर पहुंचे दो दमकल वाहनों ने चार-पांच घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अभी आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है लेकिन शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। इस अग्निकांड में एक करोड़ से अधिक का नुकसान होने की आशंका है हालांकि अभी नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। शोरूम स्वामी जुनेजा ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
