Mirzapur: अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाईक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत
मिर्जापुर । लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर चौकी अंतर्गत तेंदुआ कलां गांव निवासी वाइक सवार दो युवकों की अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई । लालगंज थाना के लहंगपुर चौकी अंतर्गत तेंदुआ कलां गांव निवासी अनिल पुत्र हरिशंकर उम्र 18वर्ष एवं विजय पुत्र शिवशंकर उम्र 19 बृहस्पतिवार को शाम 6:00 …
मिर्जापुर । लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर चौकी अंतर्गत तेंदुआ कलां गांव निवासी वाइक सवार दो युवकों की अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई । लालगंज थाना के लहंगपुर चौकी अंतर्गत तेंदुआ कलां गांव निवासी अनिल पुत्र हरिशंकर उम्र 18वर्ष एवं विजय पुत्र शिवशंकर उम्र 19 बृहस्पतिवार को शाम 6:00 बजे मिर्जापुर से अपने घर वाइक से दोनों युवक आ रहे थे कि पगार गांव के सामने डीबीयल स्टोर के पास अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गए । परिजनों को जानकारी होने पर प्राइवेट साधन से मण्डलीय अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने देखते ही दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया । मृतक युवको की जानकारी होने पर परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों में कोहराम मच गया । जानकारी होने पर लहंगपुर चौकी प्रभारी पंकज कुमार राय अपने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुटे ।
