Sultanpur News : किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचारः गांव के बाहर सुकर चरा रहे किशोर को बहला फुसलाकर बगल के गांव निवासी ने अप्राकृतिक दुष्कर्म कर दिया। घटना की जानकारी होने पर किशोर के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार  कर जेल भेज दिया।

कुड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 वर्षीय किशोर गांव के बाहर सुकर चराने गया था। तभी बगल के गांव सरैया पूरे बिसेन निवासी राज बहादुर ने किशोर को बहला फुसलाकर जंगल में ले जाकर अप्राकृतिक दुष्कर्म कर डाला। घटना की जानकारी होने पर किशोर के बड़े भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को बहमरपुर नहर की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक के साथ दीवान रामकुमार यादव, आरक्षी राहुल यादव व अभिषेक कुमार पासवान शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक चंद्र भान वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- लखनऊ : सिविल कोर्ट में दो पक्षों में विवाद, दो वकील घायल

संबंधित समाचार