पानी की बोतल लेने उतरा यात्री, कोच से बैग उड़ा ले गए चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार : मुम्बई से काशीपुर आ रहे एक यात्री का बैग चोरी हो गया। वह ट्रेन से पानी की बोतल खरीदने उतरा था और वापस अपनी सीट पर पहुंचा तो बैग गायब था। पीड़ित नावेद आलम की शिकायत पर काशीपुर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


रामुवाला गनेश ठाकुरद्वारा मुरादाबाद निवासी नावेद आलम 19 दिसंबर को बांद्रा मुंबई से ट्रेन में सवार होकर काशीपुर ऊधमसिंहनगर के लिए चले थे। किच्छा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो वह पानी की बोतल खरीदने के लिए नीचे उतर गए। वापस अपनी सीट पर पहुंचे तो उनका काले रंग का बैग चोरी हो चुका था। बैग में 5 हजार रुपये की नगदी के साथ पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, कोविड प्रमाण पत्र, हाईस्कूल की मार्कशीट और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। 

 

संबंधित समाचार