आगरा में नकली घी की पकड़ी गई फैक्ट्री, बड़े ब्रांडों के नाम पर कई राज्यों में हो रही थी सप्लाई...पांच गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा पुलिस आयुक्तालय ने गुरुवार को थाना ताजगंज क्षेत्र में नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड किया और पांच लोगों को गिरफ्तार किया। जो लंबे समय से फैक्ट्री में देश के कई बड़े ब्रांडों के नाम का नकली घी बनाकर कई राज्यों में आपूर्ति कर रहे थे। इनमें 18 बड़े ब्रांड शामिल हैं। फैक्ट्री में बड़े स्तर पर घी के कनस्तर मिले हैं। 

सूचना मिलने पर पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सिटी सूरज राय भी मौके पर पहुंच गए। ताजगंज पुलिस द्वारा पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस ने फैक्ट्री से भारी मात्रा में नकली घी भी बरामद किया है। पुलिस को फैक्ट्री से कई दस्तावेज मिले हैं। इनमें हिसाब-किताब के रजिस्टर के अलावा एक डायरी शामिल है। डायरी में उन शहरों के नाम लिखे थे, जहां-जहां यह घी बड़ी मात्रा में सप्लाई होता था। 

इन शहरों में मेरठ, जयपुर, प्रयागराज, वाराणसी, हरियाणा का सिरसा, लखीमपुर, पूर्णिया (बिहार), आगरा, गाजीपुर, बिजनौर के नजीबाबाद, रुद्रपुर, जम्मू, पारसपुर शामिल हैं। बताया गया है कि नकली घी का कारोबार राजस्थान, हरियाणा, जम्मू और उतराखंड राज्यों में फैला हुआ है। 

ये भी पढ़ें- Agra News: ट्रक में फंसे बाइक सावर दो युवकों को चालक ने 300 मीटर तक घसीटा, वीडियो देख निकली लोगों की चीखें

संबंधित समाचार