शाहजहांपुर: जहर खाकर युवक ने दी जान, डेढ़ माह बाद होने वाली थी शादी

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

बराती अधिक लाने और महिलाओं को लाने पर हुआ था विवाद

शाहजहांपुर, अमृत विचार। शहर में चिनौर गांव में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिवार वालों ने उसे मेडिकल कालेज लेकर आए। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी डेढ़ माह पूर्व शादी होनी थी। शादी में लड़की के भाई ने कहा था कि महिलाओं को लेकर बरात में न आना। उसका इसी बात को लेकर लड़की के भाई से विवाद हो गया था। मृतक के परिवार वालों ने बेटे की मौत का जिम्मेदार लड़की के भाई को ठहराया है।

सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला चिनौर निवासी 26 वर्षीय सुमित श्रीवास्तव उर्फ रातेश की शादी एक साल पहले हरदोई जिले के थाना पिहानी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से तय हुई थी। गोद भराई हो गयी थी। उसकी शादी 22 फरवरी को थी। सीमा श्रीवास्वत अपने इकलौते बेटे सुमित की शादी के लिए तैयारियां करने में जुटी हुई थी। बताते है कि रविवार की दोपहर लड़की के भाई का फोन सुमित के पास आया। उसने सुमित से पूछा कि बरात में कितने बराती आएगे और कहा कि बतायी गई संख्या के आधार पर बराती बढ़ सकते है। उसने कहा कि बरात में महिलाओं को लेकर मत आना। उसने लड़की के भाई से कहा कि क्यों नही लाएंगे। इस बात को लेकर उसका लड़की के भाई से फोन पर काफी विवाद हो गया था। परिवार वालों ने उससे पूछा कि क्या हो गया। उसने कहा कि लड़की का भाई कह रहा है कि बराती अधिक लेकर मत आना और महिलाओं को नहीं लाना है। बताते है कि लड़की की मां ने भी सुमित से फोन पर अभद्रता की और शादी का रिश्ता तोड़ने की बात कही। जिससे सुमित सदमें में आ गया। शादी से मना करने पर सुमित ने गुस्से में आकर सोमवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। परिवार वाले उसे मेडिकल कालेज लेकर आए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतका की मां ने बताया कि शादी के लिए मैरिज लान और बैड बाजा भी बुक कर लिया था। उन्होंने लड़की पक्ष को जिम्मेदार बताया है। मौत की खबर से परिवार में रोना पीटना मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं आई है और मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज की खातिर हत्या का आरोप

संबंधित समाचार