Bareilly: बारिश होगी कल, मौसम विभाग ने दो दिन के लिए की भविष्यवाणी, जानें मौसम का हाल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: जिले के मौसम में शनिवार को एक बार फिर से बदलाव होगा। मौसम विभाग ने 11 और 12 जनवरी को बारिश की भविष्यवाणी की है। इससे पहले बृहस्पतिवार के मौसम में अचानक बदलाव देखा गया। इस सीजन में जनवरी में अब तक सबसे गर्म दिन और सबसे ठंडी रात रही।

मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो दो दिन में चार डिग्री बढ़ गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसमें एक दिन में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार को कोहरा छाएगा। इस दौरान औसत अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा। बारिश के बाद तापमान में मामूली गिरावट दर्ज होने का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें- बरेली, आंवला और महानगर के अध्यक्ष के लिए लाइन में 100 भाजपा नेता, किस के सिर सजेगा ताज? 

संबंधित समाचार