संदिग्ध परिस्थितियों में लहूलुहान मिली KGMU की महिला डॉक्टर, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचारः किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) की डॉक्टर का गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। मंगलवार की सुबह जब गार्ड और उनके कुछ साथी बाहर निकले तो उन्होंने उन्हें हॉस्टल के बाहर पड़ा पाया। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। इस समय वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर है। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। केजीएमयू में वे रेजिडेंट डॉक्टर के रूप में काम कर रही हैं। वह कानपुर की रहने वाली है। KGMU प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि यह घटना सुबह लगभग 8:30 के आसपास की है। वह मेडिसिन विभाग में जूनियर रेजिडेंट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने लखनऊ में 10 दिन पहले ही जॉइन किया था। 

रेजिडेंट डॉक्टर गर्ल्स हॉस्टल के कमरा नंबर-206 में रहती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और ब्लड लॉस की वजह से उनकी हालत गंभीर है। इसके अलावा उनके दोनों कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर और पैर में भी फ्रैक्चर हो गया है।

अंडर ऑब्जरवेशन हैं डॉक्टर

KGMU ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. प्रेमराज सिंह ने बताया कि घटना सुबह 8 से 8:30 बजे के आसपास की है। हॉस्टल के बाहर पड़ी मिली डॉक्टर को गंभीर हालत में जूनियर डॉक्टर्स ने एम्बुलेंस से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। इस समय उन्हें क्रिटिकल केयर मेडिसिन में वेंटिलेटर सपोर्ट पर भर्ती किया गया है। अभी उन्हें इनक्यूबेट किया गया है। ट्रॉमा सर्जरी के वरिष्ठ डॉक्टर्स डॉ. समीर मिश्रा और डॉ. अनीता सिंह की निगरानी में डॉक्टर का इलाज चल रहा।

यह भी पढ़ेः लखनऊः 6 दिन में 1824 टीबी मरीज, चलाया जा रहा टीबी मरीज खोजो अभियान

संबंधित समाचार