Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ में सुर्खियां बटोरने वाली मॉडल हर्षा रिछरिया को लेकर शुरु हुआ विवाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार : तीर्थराज प्रयाग में आयोजित होने वाले महाकुंभ मेले में सुर्खियां बटोरने वाली मॉडल हर्षा रिछरिया को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है।  विवाद की वजह छावनी यात्रा में उन्हें रथ पर बैठाना बताया जा रहा है। वह पीले वस्त्र और रुद्राक्ष की माला पहनती और माथे पर तिलक लगाती हैं। साथ ही वह निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की शिष्य है।

उनको लेकर शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने कहा कि धर्म को प्रदर्शन का हिस्सा बनाना बेहद खतरनाक है। साधु संतों को इससे बचना चाहिए। इससे समाज में गलत संदेश पहुंच रहा है। बता दें कि निरंजनी अखाड़े की पेशवाई बीते चार जनवरी को निकाली गई थी, जिसमें मॉडल हर्षा रिछारिया संतों के साथ पेशवाई के रथ पर बैठी देखी गईं थी। उसके बाद हर्षा की चर्चाएं आम होने लगीं थी। उन्हें साधु भी कहा जाने लगा था। तमाम लोगों ने सोशल साइट्स पर कमेंट करने लगे थे। इसको लेकर विभिन्न चैनलों ने उनके साक्षात्कार लिए।

हर्षा

चैनलों को दिए गए इंटरव्यू में हर्षा ने कहा वह साध्वी नहीं हूं। अपने परिवार से संबद्ध रखती हूं। उनसे और अपने दोस्तों से मिलती हूं। लेकिन मैने अपने को सनातन के लिए समर्पित कर दिया है। साध्वी होने और सनातन धर्म के लिए समर्पित होने में बहुत फर्क है। हो सकता है में आगे उस दिशा में जाऊं। आगे मेरी किस्मत में क्या लिखा है यह तो मेरे महादेव ही जानें। हर्षा मूल रूप से मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली है। वह उत्तराखंड में रह रही हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स जुड़े हैं। हर्षा इंस्टाग्राम पर धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों पर जुड़े कंटेंट शेयर करती हैं।

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला : मां बेटी की प्राकृतिक अभिभावक

संबंधित समाचार