प्रयागराज : राकेश टिकैत बोले, महाकुंभ पर राजनीति न करें
प्रयागराज, अमृत विचार: भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष राकेश टिकैत शुक्रवार को महाकुंभ नगर अपने शिविर में पहुंचे। वहां उन्होंने दूर दराज से आए किसानों की समस्याओं को सुना और उसके निस्तातरण का आश्वासन दिया। किसान नेता ने महाकुंभ को लेकर कहा कि यह अध्यात्म की नगरी है। यहां महाकुंभ पर राजनीति न करे।
खासतौर पर उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर यह बातें कहीं। किसान नेता राकेश टिकैत शुक्रवार को महाकुंभ नगर अपने शिविर में पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि यह धार्मिक और पवित्र स्थान है। यहां कुंभ, अर्ध कुंभ लगता है। इस बार यहां महाकुंभ है। इस विशाल समागम में सभी लोग आकर अपने मन की अशुद्धि को शुद्ध करे। महाकुंभ में राजनीति न करे। हरिद्वार में अखिलेश यादव के स्नान करने को लेकर भी उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को महाकुंभ में आकर डुबकी लगानी चाहिए। हरिद्वार में नहीं। यह अस्था की नगरी है। यहां पर युवा आएं और नशे से मुक्त होने का संकल्प ले। देश को बढ़ाने में सहयोग करें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम यहां तक आए है। मेरा कोई किराया नहीं लगा है। इसी तरह से इस कुंभ नगरी गक पहुंचने के लिए लोगों का सहयोग करते हुए छोटे साधन शुरु करा दे। जिससे उन्हे यहां आने में परेशानी न हो।
किसानों की हमेशा रहती है समस्या
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की समस्या महाकुंभ से समाप्त नहीं होगी। यह समस्या उनके खेत और सरकार से होगी। सरकार मंहगाई खत्म करे और किसानों के फ़सल के मूल्य को बढ़ाए। जिससे उन्हें लाभ मिल सके। जिससे किसानों की बिजली समस्या को भी खत्म करे। जिससे उनकी आर्थिक समस्या खत्म हो सके।
हम गंगा स्नान कर शुरु करेंगे बैठक
किसान नेता ने कहा कि त्रिवेणी मे डुबकी लगाने के बाद हम फ़रवरी महीने मे बैठक शुरु करेंगे। यह बैठक कई राज्यों मे की जाएगी। इस बैठक में आने वाली किसानों की समस्याओं को अधिकारी, पंचायत और शासन तक पहुंचाकर उसका समाधान किया जायेगा। अगर उससे भी समाधान न निकला तो फिर आंदोलन का रास्ता अपनाया जायेगा।
यह भी पढ़ें- Barabanki News : वेयर हाउस में लाखों का माल उड़ाने वाले 9 अन्तर्जनपदीय चोर गिरफ्तार
