सितारगंज: हरियाणा के तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सितारगंज,अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थिति में घूम रहे युवक की निशानदेही पर कोतवाली पुलिस ने हरियाणा के तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि युवक के साथ कार में सवार उसका एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पकडे़ गए आरोपियों को पनाह देने वाले सितारगंज निवासी नामजद के विरुद्ध भी अभियोग …

सितारगंज,अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थिति में घूम रहे युवक की निशानदेही पर कोतवाली पुलिस ने हरियाणा के तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि युवक के साथ कार में सवार उसका एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पकडे़ गए आरोपियों को पनाह देने वाले सितारगंज निवासी नामजद के विरुद्ध भी अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

मंगलवार को देर रात पुलिस संदिग्धों का सत्यापन करने क्षेत्र में निकली। इस दौरान पुलिस ने एक वाहन रोककर पूछताछ करनी चाही तो दो युवकों ने धक्का मुक्की शुरू कर दी। इस बीच पीछे की सीट पर बैठा युवक फरार हो गया तथा ड्राइवर सीट पर बैठे युवक ने पुलिस पर तमंचा तान दिया। तत्परता दिखाते हुए पुलिस कर्मियों ने उसे मौके पर दबोच लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम मोनू उर्फ सुक्खा निवासी पुत्र लखमी निवासी निन्दाना थाना माहम रोहतक बताया। तलाशी में मोनू के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

मोनू की निशानदेही पर पुलिस ने बाईपास कालोनी में एक मकान से दो अन्य युवकों पवन नेहरा पुत्र दयाराम निवासी गुरुग्राम व आशीष पुत्र जयदीप निवासी झझर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से 315 बोर का एक-एक तमंचा व दो-दो कारतूस बरामद किए। पकड़े गए तीनों युवकों पर हरियाणा में विभिन्न मुकदमों में अभियोग पंजीकृत हैं। यह सभी हत्या के एक अन्य मुकदमे में गिरफ्तारी से बचने के लिए यहां शरण लिए हुए थे।

गिरफ्तार युवकों ने बताया कि रुद्रपुर निवासी मनप्रीत नामक युवक ने उन्हें घूमने के लिए कार उपलब्ध कराई थी व सितारगंज निवासी जसकरन पुत्र सुखविंदर ने उन्हें रहने के लिए मकान दिया था। उक्त सभी फरारी काटने के लिए यहां रुके हुए थे। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करने के साथ ही वांछितों को पनाह देने के जुर्म में जसकरन का पुलिस अधिनियम की धारा 83 के अंतर्गत 10 हज़ार का चालान किया है। पुलिस टीम में कोतवाल सलाहुद्दीन खान, वरिष्ट उपनिरीक्षक सुधाकर जोशी, उपनिरीक्षक संजीत कुमार, जगदीश लोहनी, नरेंद्र यादव, दीपक जोशी, रोहित गोस्वामी, मनोज जोशी शामिल थे।

संबंधित समाचार