फुटबॉल मैचः पहला उड़ीसा दूसरा हरियाणा ने जीता मैच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। शहर के मिनी स्टेडियम में शुक्रवार को फुटबॉल के दो मैच खेले गए। दोनों मैच महिला फुटबॉल टीम के थे। पहला मैच उड़ीसा और तमिलनाडु के बीच खेला गया तो वही दूसरा मैच हरियाणा और सिक्किम के बीच खेला गया। पहले मैच में उड़ीसा ने 2 गोल किए और तमिलनाडु अपना खाता तक नहीं खोल पाई। उड़ीसा ने 2-0 मैच अपने नाम किया। वही दूसरा मैच हरियाणा और सिक्किम के बीच खेला गया। सिक्किम भी अपना खाता तक नहीं खोल पाई और हरियाणा ने  यह मैच 2-0 से अपने नाम कर लिया।


स्टेडियम में दर्शकों की भीड़

फुटबॉल मैच देखने के लिए सुबह 9 बजे से ही दर्शकों की भीड़ हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में देखने को मिल रही है। जैसे- जैसे प्रतियोगिताएं आगे बढ़ रही है, दर्शकों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। दर्शक मैच का खूब आंनद ले रहे हैं। 

संबंधित समाचार