Balrampur News : महाकुंभ की भगदड़ में पति से बिछड़ी महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बलरामपुर अमृत विचार। महाकुंभ मेला में भगदड़ के दौरान जिले के तुलसीपुर क्षेत्र की महिला अपनों से बिछड़ गई थी। इसके बाद मेला प्रशासन ने घर वालों से संपर्क कर महिला की मौत की सूचना दी। इसके बाद महिला के घर में कोहराम मच गया है। 

एसडीएम अभय सिंह के मुताबिक तुलसीपुर के गोपीभरी गांव निवासी शिव प्रसाद पांडेय  पत्नी वैजयंती देवी महाकुंभ में स्नान के लिए गए हुए थे। 29 जनवरी को स्नान के बाद पति-पत्नी झूंसी रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ में बिछड़ गए। पति शिव प्रसाद पत्नी को जब नहीं ढूंढ पाए तो घर वालों को सूचित किया। घर से बेटा आलोक भतीजा अंकित व नंद कुमार झूंसी पहुंच गए। काफी छानबीन की तलाश के बाद जब मेडिकल कॉलेज के शवगृह में पहुंचे तो वहां उनका शव मिला। शव को लेकर शुक्रवार को घर के लिए वापस निकल चुके हैं। इसके पहले ही पुत्रों ने पिता शिवप्रसाद को बनारस से अयोध्या की ट्रेन पर बैठकर रवाना कर दिया है।

दिल के मरीज होने के कारण बेटों ने मां के मौत की सूचना पिता शिवप्रसाद से छिपा लिया है। एसडीएम ने बताया इसके अलावा परसिया व विलोहा बनकसिया के दंपति भी महाकुंभ में बिछड़ गए थे। पर वह लोग मिल गए हैं व सकुशल वापस आ रहे हैं। परसिया की आशा देवी अपने पति हरिप्रसाद वर्मा से बिछड़ कर दूसरे ट्रेन में बैठ गई थी। उनके बेटे ने सोशल मीडिया पर लापता होने की फोटो डाली थी। इस आधार पर वह छपरा में ट्रेन में मिली। अब उनका पुत्र वहां पहुंचकर उन्हें वापस लेकर आ रहा है। वहीं बिलोहा बनकसिया के राममिलन पुत्र बैजू भी बिछड़ गए थे। उन्हें भी परिजन ला रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Gonda News : माध्यमिक शिक्षा के 459 निजी स्कूल अपार आईडी बनाने में फिसड्डी

संबंधित समाचार