मुरादाबाद : नवीन नगर पार्क का मुद्दा गहराया, पूर्व पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज...नगर निगम ने पिछले दिनों बदला था पार्क का बोर्ड

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

पॉश कालोनी में संत गाडगे महाराज पार्क का मामला, , पूर्व पार्षद ने वीडियो किया था सोशल मीडिया पर जारी

मुरादाबाद, अमृत विचार। नगर निगम के पॉश कालोनी नवीन नगर में स्थित पार्क के नाम का बोर्ड हटाने का मुद्दा गहरा गया है। संत गाडगे महाराज का बोर्ड हटाने का विरोध करने पर भाजपा के पूर्व पार्षद के खिलाफ नगर निगम के अवर अभियंता ने सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा वीडियो वायरल करके समाज में सरकार की छवि धूमिल करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पूर्व पार्षद ने रिपोर्ट को झूठा बताया है तो पुलिस साक्ष्य जुटाने व वीडियो की जांच कराने में जुट गई है।

दरअसल, सिविल लाइंस थाने के नवीन नगर में स्थित पार्क का वर्ष 2018 में केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत सौंदर्यीकरण कराया गया था। इसके बाद तत्कालीन पार्षद अजय दिवाकर ने पार्क पर संत गाडगे महाराज पार्क का बोर्ड लगा दिया था। नगर निगम के जेई शिव मोहन का कहना है कि पार्क पर नगर निगम के बोर्ड को हटाकर तत्कालीन पार्षद ने स्वयं निर्मित बोर्ड लगा दिया था। शिकायत मिलने पर वह 29 जनवरी को मौके पर गए थे। उन्होंने स्टाफ से बोर्ड को हटाकर मुख्य पार्क लिखवाया जा रहा था।

इस दौरान पूर्व पार्षद अजय दिवाकर मौके पर आए और बोर्ड बदलने का विरोध किया। उन्होंने स्टाफ के साथ अभद्रता करते हुए सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया। जेई का कहना है कि उन्होंने मौके पर वीडियो बनाई और गलत तथ्यों के साथ उसे व्हाट्सएप पर प्रसारित कर दिया। वीडियो जारी करने से यूपी शासन और नगर निगम की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है। सिविल लाइंस पुलिस ने जेई की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता जांचने के साथ मौके से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। दूसरी तरफ अजय दिवाकर का कहना है कि उन्होंने सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न नहीं किया और किसी से अभद्रता भी नहीं की है। यह आरोप उन्हें राजनीतिक तौर पर कमजोर करने के लिए लगाए गए हैं। उन्होंने कहा है कि वीडियो में अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करना नहीं दिखाई दे रहा है।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : कटघर रामगंगा पुल आज से दो माह के लिए हुआ बंद, मरम्मत कार्य के चलते ऐसे गुजरेंगे वाहन

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज