मुरादाबाद : देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर रिपोर्ट दर्ज, हिंदू समाज की भावनाएं हुई आहात
पाकबड़ा, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में बजरंग दल कार्यकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आगे कार्रवाई की जा रही है।
नगर पंचायत पाकबड़ा के निवासी युवक इंस्टाग्राम पर फरमान मासूमी के नाम से आईडी चलाता है। जिसे पता करने पर पता चला कि फरमान पुत्र वसीम निवासी कस्बा पाकबड़ा द्वारा ही चलाया जा रहा है। फरमान द्वारा लगातार हिंदू देवी-देवताओं को आपत्तिजनक शब्द बोलते हुए हिंदू धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही है। इस प्रकार की वीडियो से समस्त हिंदू समाज की भावनाएं आहात हुई है। इसके संबंध में बजरंग दल के कार्यकर्ता राहुल ठाकुर पुत्र जगदीश के द्वारा थाने में तहरीर दी गई थी।
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आगे की कार्यवाही जल्द ही करते हुए युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : ट्रेन से उतरते समय आबकारी विभाग में तैनात सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
