पीलीभीत: Valentine's Day के विरोध में हिंदू महासभा, बोले- टीमें करेंगी निगरानी...कराएंगे कार्रवाई 

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

पीलीभीत, अमृत विचार: अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता गुरुवार को युवा विंग के नगर अध्यक्ष राहुल राठौर की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट को संबोधित ज्ञापन  एसडीएम हिमांशु कुमार को सौंपा। जिसमें कहा कि वैलेंटाइन डे के दौरान बढ़ती अश्लीलता और पश्चिमी संस्कृति के प्रचार प्रसार को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। 

एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में हिंदू महासभा कार्यकर्ताओं ने कहा कि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाते हुए जिले की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जाता है। शहर के प्रतिष्ठित होटल, कैफे, रेस्टोरेंट एवं पार्कों जैसी जगहों पर अश्लीलता की जाती है। कई रेस्टोरेंटों में पर्सनल केबिन भी बने हुए हैं, जहां सर्वाधिक अमर्यादित गतिविधियां होती हैं। स्कूल, कालेज, कोचिंग संस्थानों के आसपास के रेस्टोरेंट में भी इस पश्चिमी संस्कृति का अनुकरण खुलेआम होता है। जो न केवल सामाजिक मर्यादाओं का उल्लंघन करता है बल्कि युवा पीढ़ी को भी दिग्भ्रमित करता है। 

हिन्दू महासभा ने वैलेंटाइन डे के दौरान शहर में सख्त निगरानी रखने की मांग की है। हिन्दू महासभा के युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि संगठन की टीमें 14 फरवरी को विभिन्न स्थानों पर प्रवास करेंगी। अगर किसी भी स्थान पर अमर्यादित गतिविधियां होती पाई जाती हैं तो पुलिस प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में युवा विंग के जिला महामंत्री आयुष सक्सेना, जितेंद्र मौर्य, वीरेंद्र कश्यप, आशु राठौर, शिवम राठौर, आकाश मिश्रा, अनिल कुमार, अमित कुमार, महिला जिलाध्यक्ष बिंदु सिंह, संजू शुक्ला, भगवंती देवी, राखी आदि कार्यकर्ता थे।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: एक की अनुमति पर लगाए 10 लाउड स्पीकर, मौलाना समेत अन्य पर FIR

संबंधित समाचार