कासगंज: मस्जिद के पास होलिका दहन की जिद पर अड़े, अब होली नहीं मनाने की चेतावनी

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

जिला प्रशासन से सराय जुन्नारदार में परंपरागत स्थान पर होलिका दहन की मांग

सोरों, अमृत विचार। सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय जुन्नादार में होलिका दहन के मस्जिद के पास मौजूद परंपरागत स्थान को लेकर विवाद बना हुआ है। दो समुदाय के लोग पूरे विवाद में आमने-सामने हैं। एक पक्ष ने गांव में प्रदर्शन कर प्रशासन से होली के लिए नियत स्थान को सुरक्षित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि परंपरागत स्थान पर दहन नहीं हुआ तो गांव में होली नहीं मनाई जाएगी। लोगों ने माहौल खराब होने की आशंका जाहिर की है।

दरअसल गांव सराय जुन्नादार मिश्रित आबादी वाला इलाका है। लोगों की माने तो गांव में दशकों से निर्धारित स्थान पर होलिका दहन होता आया था। सपा सरकार में दूसरे समुदाय के लोगों ने होलिका दहन वाले स्थान के पास ही मस्जिद बनाने के लिए सहमति ले ली। बाद में तत्कालीन प्रधान हवलदार कश्यप ने दूसरे समुदाय के लोगों के साथ मिलकर होली को गांव से बाहर रखवा दिया, कुछ साल तक वहीं दहन होता रहा। बाद में वहां से भी हटवाकर होली को सरकारी स्कूल के पास रखवा दिया। जहां अब आंगनबाडी केंद्र बन गया है। लिहाजा ग्रामीणों को होली हटानी पड़ी। अब गांव के लोग परंपरागत स्थान पर होलिका दहन करना चाह रहे हैं। आरोप है कि दूसरे समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया। जिससे गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। प्रशासन से अपील करने वालों में सुरेन्द्र सिंह , महेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश बाबा, सोमेश वाल्मीकि, वीरेश लोनिया, राजू बघेल, नेकशे जाटव, किताब सिंह, ओमवीर, श्याम सिंह, नित्यानंद तिवारी, रामभजन वघेल ,प्रेमवती वघेल, सुरजा देवी, गुड्डों देवी,सन्तोष कुमारी शर्मा, रजनेश वाल्मीकि, राम भरोसे वाल्मीकि, बिजनेस वाल्मीकि, मुन्ना लाल वघेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

बीते साल भी फैला था तनाव
गांव में इस तरह का तनवाब पहली बार नहीं बल्कि बीते साल भी तनाव पैदा हो गया था। तब तत्कालीन कोतवाल भोजराज अवस्थी ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन ने होली को नियत स्थान पर नहीं रखवाया तो, संयुक्त रूप से होली का त्योहार नहीं मनायेंगे। लिहाजा प्रशासन समय रहते होली को सुरक्षित स्थान पर रखवाए। पूरे मामले पर एसडीएम संजीव सिंह ने बताया कि गांव सराय जुन्नादारपुर में होली रखने को लेकर विवाद चल रहा है। टीम को मौके पर भेजकर दिखवाया जायेगा। दोनों समुदायों के बात सुनकर रास्ता निकाला जाएगा। कानून से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। 

भाजपा नेता और लोगों ने की ये मांग
सराय जुन्नारदार निवासी वीरेश लोनिया चौहान ने बताया कि पिछले कई वर्षों से दूसरे समुदाय की तरफ से होली की जगह को लेकर विवाद किया जाता रहा है। इस बार भी गांव में माहौल खराब होने आशंका बनी हुई है। प्रशासन होली को नियत और उचित स्थान पर रखवाना चाहिए। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि दशकों से होलिका का दहन मस्जिद के पास होता था, चार पांच साल से होली गांव में जगह जगह रखी जाती रही है। इस बार ग्रामीण पुराने स्थान पर ही होली रखने की मांग कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर होलिका का स्थान दिलाए।

ये भी पढ़ें - कासगंज: चोरों ने मंदिर पर बोला धावा, पुजारी को कमरे में बंद कर ले गए घंटे और मूर्तियां

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज