Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी के गुर्गे की 28 लाख की संपत्ति कुर्क, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिला प्रशासन के निर्देश पर आजमगढ़ पुलिस और बाराबंकी जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में माफिया डॉन रहे मुख्तार अंसारी के गुर्गे आजमगढ़ के शाहजमा उर्फ नैयर की बाराबंकी जिले में स्थित 28 लाख की अवैध संपत्ति को गुरुवार शाम कुर्क किया गया है।

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीणा ने बताया कि थाना बरदह में शहजमा उर्फ नैय्यर , आफताब , सनाउल्ला , सरफराज और माजखान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसकी विवेचना थानाध्यक्ष मेंहनाजपुर द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान पाया गया कि शहजमा उर्फ नैय्यर ने आपराधिक कृत्यों से अवैध धन अर्जित किया है। इसने रसौली, तहसील नबाबगंज जनपद बाराबंकी में जमीन क्रय किया है। राजस्व विभाग द्वारा उक्त जमीन का मूल्य 28लाख रुपये है।

बाराबंकी जिले में नवाबगंज की तहसीलदार प्रियंका शुक्ला, थानाध्यक्ष मेंहनाजपुर, पुलिस टीम व संबंधित लेखपाल की मौजूदगी में सम्पत्ति कुर्क की गई। इसके खिलाफ कई गंभीर अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मीणा ने बताया कि शाहजमा पिछले साल दिवंगत हुये माफिया मुख्तार अंसारी का सहयोगी रहा है। उसने आपराधिक गतिविधियों से जुटाई गयी रकम में से 28 लाख रुपये की संपत्ति खरीदी थी जिसे आज कुर्क किया।

यह भी पढ़ें:-महाकुंभ में पाकिस्तान से पहली बार आया 68 श्रद्धालुओं का जत्था, कहा- यहां आकर बेहद खुशी हो रही है

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म