Agra News: आगरा से अगवा किशोरी अहमदाबाद से हुई बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

आगरा। आगरा जिले में बाह थाना क्षेत्र के जैतपुर कस्बे से चार फरवरी को अगवा की गयी 15 साल की किशोरी गुजरात के अहमदाबाद की एक मस्जिद में मिली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त द्रविड़ कुमार सिंह ने बताया कि आगरा पुलिस ने लड़की को अगवा करने के आरोप में अमन खां नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। 

उन्होंने बताया कि इस मामले में दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि किसी अन्य समुदाय की किशोरी को उसका पड़ोसी अमन खां उर्फ छोटे खां अपने साथ ले गया था और इस बात को लेकर जैतपुर में खासा तनाव व्याप्त था। इसके विरोध में जैतपुर कस्बे के व्यापारियों ने बाजार बंद रखा था। सिंह ने बताया कि पुलिस ने कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो पता चला कि किशोरी को अमन खां अपने साथ ले गया था। ट

पुलिस ने किशोरी का पता लगाने के लिए पंजाब और गुजरात में कई जगह छापे मारे। उन्होंने बताया कि पुलिस को लड़की के गुजरात में होने का सुराग मिला जिसके बाद उसने अहमदाबाद की एक मस्जिद में किशोरी को लेकर ठहरे अमन खां को पकड़ लिया और किशोरी को भी मुक्त करा लिया। सिंह के अनुसार, आरोपी को आगरा लाकर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज